फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain disrupts power supply in several areas of the city

Hardoi News: बारिश से लड़खड़ाई शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति

Thu, 30 Oct 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupts power supply in several areas of the city
हरदोई। बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे बिजली गुल रही। सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति भी कई बार प्रभावित हुई। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े टाउन फस्ट फीडर के 11 केवी तार पर पेड़ की डाल आने से तेज आवाज के साथ फीडर ट्रिप हो गया। दोपहर करीब एक बजे बिजली गई। इस बीच बारिश बंद न होने पर कर्मचारी भी पेट्रोलिंग नहीं कर सके। डेढ़ घंटे बाद बूंदाबांदी के बीच ही कर्मचारियों ने काम किया। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सही हो सकी।
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर साढ़े बारह बजे से मसीत लाइन भी बंद रही। कर्मचारियों ने बारिश के बीच फ्यूज जोड़कर शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति सुचारू की। इसी प्रकार सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े सर्कुलर रोड की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब 12 बजे ठप हो गई। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। साथ ही दिन में भी अलग-अलग फीडरों पर ट्रिपिंग जारी रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि बारिश के कारण लोकल फॉल्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed