{"_id":"58c2ec144f1c1b3f63dc3f2a","slug":"rain-damage-to-wheat-sugarcane-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गेहूं को नुकसान, गन्ने को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गेहूं को नुकसान, गन्ने को फायदा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश होने से गिरी गेहूं की फसल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बारिश होने से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है लेकिन गन्ने को फायदा होगा। काफी क्षेत्रों में अगैती फसल गिरने से गेहूं का दाना पतला होने की आशंका है। इससे उपज घट जाएगी। खेतों में पकी सरसों की फलियां बारिश में फूटने से दाना खेतों में बिखर गया है। अन्य फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
गुरुवार शाम से ही आसमान हल्के बादलों से घिर गया था। रात करीब एक बजे तेज हवा चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण अगैती गेहूं की काफी फसल गिर गई। फसल गिरने से दाना हल्का होने की आशंका है।
विज्ञापन
इसके अलावा पकी चुकी सरसों की फसल को भी मामूली नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि बारिश से गन्ने की फसल को फायदा होगा। तापमान बढ़ने से खेतों में खड़ा गन्ना सूखने लगा था।
विज्ञापन
इससे वजन कम होने की आशंका थी। अब बारिश होने से खेतों में नमी आ गई है, इससे गन्ने का वजन फिलहाल कम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि चना, मटर आदि फसलों को खास नुकसान नहीं होगा।
सांडी क्षेत्र के किसान फूल सिंह और महेंद्र ने कहा कि बारिश होने से गन्ने की फसल को फायदा होगा। सांडी क्षेत्र के गांव नबाबगंज के स्वामी दयाल, श्रीकृष्ण दाताराम शिव सिंह ने बताया कि गेहूं गिरने से दाना हल्का हो जाएगा।
बावन प्रतिनिधि के अनुसार मुजाहिदपुर, तेरियां, दर्वेशपुर, भिठारी और भुवनपूर्व दर्जनों गांवों में गेहूं की फसल गिर गई। माधौगंज क्षेत्र के किसान यशपाल सिंह, दिनेश, रामकुमार, राकेश आदि ने बताया कि गेहूं की फसल गिरने से दाना हल्का हो जाएगा।
इससे उपज कम होने की आशंका है। संडीला क्षेत्र में भी गेहूं गिर गया है। मंल्लावां क्षेत्र के विनोद, सोनू, शवदयाल, किशोरी ने बताया बारिश और हवा से गेहूं की फसल गिर गई है।