Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain brings pleasant weather, relief from humidity

Hardoi News: बारिश से मौसम सुहावना, उमस से भी राहत

Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rain brings pleasant weather, relief from humidity
हरदोई। पिछले कई दिनों से उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान करके रखा हुआ था। मंगलवार दोपहर आसमान में छाए काले बादलों के बाद हुई बरसात ने पूरे क्षेत्र के मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश से तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बीते 20 से 22 दिन से तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी रही। तेज धूप से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। गर्मी के कारण न घर पर चैन और न ही बाहर सुकून रहा। हर कोई इंद्रदेव से बारिश की कामना कर रहा था। देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। यहां सावन के बाद लोग बारिश को तरस गए। भादौ माह में इक्क दुक्का दिन बारिश हुई बाकी दिन सूर्य देवता ने अपना कहर बरपाना कम नहीं किया।
विज्ञापन

हालांकि, मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर तक आसमान में बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश काफी तेज न होकर मध्यम हुई लेकिन इससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शहर में 05.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पारा आधा डिग्री कम होकर 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाएं आठ किमी. प्रति घंटा और आर्द्रता सुबह 88 और शाम को 87 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed