फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway worker's son commits suicide by jumping from moving train

Hardoi News: रेलकर्मी के पुत्र ने चलती ट्रेन से कूदकर दी जान

Mon, 15 Jul 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Railway worker's son commits suicide by jumping from moving train
कछौना। संडीला-हरदोई रेल लाइन पर एक युवक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक को मानसिक बीमार बताया है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के गोपार गांव निवासी रेलकर्मी गौरीशंकर मौर्य ने बताया कि 19 वर्षीय पुत्र सुधांशु मौर्य दो दिन पहले रिश्ते के साले राजीव के साथ गया काम करने गया था। सोमवार सुबह राजीव के साथ ही वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस से हरदोई आ रहा था। बालामऊ जंक्शन व पूरा के बीच स्थित गेट नंबर (255 सी) के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इससे मौत हो गई। उसका दो माह से दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इससे परेशान रहता था। सुधांशु तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। इससे पहले बड़े पुत्र मानवेंद्र का भी दिमागी संतुलन ठीक न होने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed