फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway workers protest against the Seventh Pay Commission

सातवें वेतन आयोग के खिलाफ रेलवे कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 30 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 30 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Railway workers protest against the Seventh Pay Commission
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ कर्मचारियों में उत्साह भरने जनपद आए नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों में हड़ताल के समर्थन में 12 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही।
विज्ञापन


नादर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर शुक्रवार को हुए धरना प्रदर्शन में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की जमकर खिलाफत हुई। यूनियन के मंडल पदाधिकारी कामरेड सुहेल खां व रजनीश चौबे ने जिले के कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें वेतन आयोग के खिलाफ एकजुट होकर रहने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग को लागू करने जा रही है, जो केंद्रीय कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


आयोग की सिफारिशों को कोई कर्मचारी नहीं मानेगा। इसके लिए सरकार पर दबाव बनाना आवश्यक है। जिसके लिए 12 फरवरी को मतदान होगा। कर्मचारी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। शाखा अध्यक्ष शैलेश तिवारी और सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सातवां वेतन आयोग तभी लागू होगा जब उसकी नीतियों में सुधार हो सके। यदि भारत सरकार नहीं मानती है तो सरकार के खिलाफ हड़ताल का बिगुल बजा दिया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों ने सभी कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए जनजागरण रैली भी निकाली। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed