फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway Safety Commissioner inspects overhead electric line

रेल संरक्षा आयुक्त ने किया ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण

Mon, 15 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner inspects overhead electric line
फोटो-19- निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते व अभिलेख देखते मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर र? - फोटो : HARDOI
कछौना। रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे शैलेश कुमार पाठक ने सोमवार को डीआरएम और अधिकारियों के साथ बालामऊ-सीतापुर के बीच डाली गई ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व बालामऊ स्टेशन/जंक्शन पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन पर टावर वैगन शेड के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का पूजन किया और स्टेशन पर तैयार किए गए इलेक्ट्रानिक कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से बालामऊ जंक्शन/स्टेशन पहुंचे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे शैलेष कुमार पाठक ने डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश के साथ जंक्शन पर टावर वैगन शेड के लिए प्रस्तावित भूमि का पूजन किया। उन्होंने स्टेशन पर बनाए इलेक्ट्रानिक कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत शाखा द्वारा तैयार कराए पैनल व विद्युतीकरणकरण का निरीक्षण किया। कॉपर तार की जगह एल्युमीनियम तार लगवाने और भुगतान की जानकारी होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद संरक्षा आयुक्त ने डीआरएम तरुण प्रकाश, प्रवर परिचालन प्रबंधक मुरादाबाद नवीन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बालामऊ से सीतापुर तक डाली गई ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का एवं बेनीगंज, नीमसार स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना निदेशक सुधांशु, सहायक मंडल अभियंता प्रथम दीपक आहूजा, द्वितीय सुनील कुमार गंगवार, स्टेशन अधीक्षक एसए हैदर भी मौजूद रहे।

इन जगहों का निरीक्षण था प्रस्तावित, हुआ स्थगित
कछौना। सीतापुर से देर शाम संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक बालामऊ जंक्शन पहुंचे। अंधेरा हो जाने के चलते उन्होंने बालामऊ सीतापुर रेल खंड के बीच डाली गई ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन के साथ ही माधौगंज स्टेशन, उससे पहले नहर पुल, मल्लावां में कर्मचारी आवास का निरीक्षण भी प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed