फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rahul of Haridwar and Imran of Kanpur won the wrestling

Hardoi News: हरिद्वार के राहुल व कानपुर के इमरान ने जीता दंगल

Thu, 24 Aug 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rahul of Haridwar and Imran of Kanpur won the wrestling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। क्षेत्र के शुक्लापुर गांव में हुए दंगल में हरिद्वार के राहुल, कानपुर के इमरान खां, उन्नाव के सुरेंद्र, जालौन के मनोज के दांव अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों पर भारी पड़े और जीत हासिल की। अन्य कुश्तियाें में पहलवान बराबरी पर रहे।
शुक्लापुर निवासी पहलवान स्वर्गीय सती प्रसाद मिश्रा की छठी पुण्यतिथि पर स्मृति में हुए दंगल में पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। दंगल में हरिद्वार से आए पहलवान राहुल व राजस्थान के पहलवान भूकंप सिंह के बीच हुई कुश्ती हुई। राहुल ने जीत हासिल की। कानपुर के इमरान खां व हमीरपुर के छोटू के बीच कुश्ती में इमरान खां ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उन्नाव के सुरेंद्र और राजस्थान के जल्लाद के बीच हुई कुश्ती में सुरेंद्र ने जीत हासिल की। जालौन के मनोज व दतिया के श्याम सिंह के बीच हुई कुश्ती में मनोज ने जीत हासिल की। कन्नौज के शिवकरन और हर्रैयापुर के शैलेंद्र के बीच हुई कुश्ती दोनों पहलवानों के बीच बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज के महावीर व तेजीपुर के उदयभान के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। मल्लावां के गोलू व गौसगंज के शालू के बीच हुई कुश्ती में गोलू ने जीत दर्ज की। बांगरमऊ के भूपेंद्र सिंह और लखनऊ के सोनू के बीच हुई कुश्ती में सोनू ने जीत दर्ज की। आयोजक चंदगीराम मिश्रा व पवन मिश्रा ने जीते हुए पहलवानों को सम्मानित किया। श्याम नारायन दीक्षित, आशीष कुमार, हर्ष वर्मा, अवधेश तिवारी, जयप्रकाश, प्रदीप यादव, रामशंकर व गोविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed