फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rahul is making fun of India's honor even abroad

Hardoi News: राहुल विदेश में भी भारत के मान-सम्मान का मजाक उड़ा रहे

Tue, 06 Jun 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rahul is making fun of India's honor even abroad
हरदोई। राहुल गांधी तो पप्पू सेना के मुखिया हैं। राहुल गांधी देश में ही नहीं विदेश में भी भारत के मान-सम्मान का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसा ही न होता तो, अपनी संसद सदस्यता गंवाने की उन्हें चिंता होती।
विज्ञापन

भाजपा के चार लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर प्रभारी मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि व इसके विवरण को अभी तक ऑनलाइन न किए जाने के सवाल पर पहले तो बोल गए कि सभी कुछ ऑनलाइन किया जा चुका है। फिर टाल-मटोल की मुद्रा में बोले कि अबकी के कार्यकाल में करा लिया जाएगा। महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधारा के सवाल पर कहा कि गांधीजी ने तो देश की आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दिल्ली सरकार के तीन-तीन मंत्री जेल में हैं, केजरीवाल खुद जेल जाने का मुहूर्त देख रहे हैं। बागेश्वर धाम की ओर से हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल पर कहा कि बागेश्वर धाम वाले मेरे भी गुरुजी हैं। वे ऐसा चाहते तो अच्छी बात है। वैसे भी हिंदू दर्शन हर समस्या का हल है।
क्षेत्रीय मंत्री रामनिवास यादव, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक प्रभाष कुमार व श्याम प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि साथ रहे।

--------------------
नौ साल की सरकार ने समरसता स्थापित की
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यूपीए सरकार के 10 साल के काले कार्यकाल को धोने के साथ ही नौ साल में सामाजिक समरसता स्थापित करने का काम किया है। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान नारा दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय अनुसंधान जोड़ा है। इससे डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिला है। यहां पर वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम का जिक्र करना भी नहीं भूले। कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से भेजी जाने वाली पूरी राशि संबंधित तक नहीं पहुंच पाती है। डिजिटलीकरण ने इसे संभव कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। उनकी विदेश नीति से भारत का विदेश में सम्मान बढ़ा है। देश विश्व गुरु के रास्ते पर देश अग्रसर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed