फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Radiology department will start in medical college, testing facilities will increase

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडियोलॉजी विभाग, बढ़ेंगी जांच सुविधाएं

Thu, 27 Nov 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Radiology department will start in medical college, testing facilities will increase
फोटो-01- मेडिकल कॉलेज परिसर में इसी जगह बनेगा रेडियो लॉजी विभाग। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज परिसर में जल्द ही अलग रेडियोलॉजी विभाग बना दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभाग के अधीन एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन तक की सुविधा होगी। इससे मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए मरीजों को इमरजेंसी के आगे सेंट्रल लैब तक आना पड़ता है जबकि अन्य जांचों के लिए दूसरी जगह दौड़ लगानी पड़ती है। हालांकि, एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड तो एक ही स्थान पर होते हैं लेकिन व्यवस्थाएं बेहतर न होने से मरीजों को अपनी बारी के लिए खड़े या फिर जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। इस सब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अब मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजी विभाग बनाया जा रहा है। स्थान चयनित कर लिया गया है अब निर्माण शुरू कराया जाना है। आने वाले साल में रेडियोलॉजी विभाग में ही जांच संबंधी सभी सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन



एमआरआई की सुविधा भी होगी शुरू
गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए एमआरआई कराई जाती है। जिले में एमआरआई न होने से मरीज को गैर जनपद जाना पड़ता है। रेडियोलाॅजी विभाग बनने के बाद एमआरआई मशीन भी लगाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई शुरू होने से मरीजों की जांच या तो निशुल्क हो सकेगी या फिर केजीएससी से निर्धारित दरों पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेडियोलाॅजिस्ट भी किए जाएंगे तैनात
जिले में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भले ही हो रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक (रेडियोलाॅजिस्ट) की तैनाती नहीं है। मारपीट और दुर्घटनाओं में घायलों को मेडिकोलीगल कराने के लिए सीतापुर जिले में जाना पड़ता है। रेडियोलॉजी विभाग बनने के बाद रेडियोलॉजिस्ट भी तैनात किए जाएंगे। इससे मेडिकोलीगल भी हो सकेगा।




रेडियोलाॅजी विभाग अलग से बनाने के लिए शासन ने प्रस्ताव पर मंजूरी दी है स्थान चयनित कर लिया है। बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। रेडियोलॉजी विभाग बनने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed