{"_id":"64bc29dfdda4d18cc10350c4","slug":"radiologist-will-be-posted-in-medical-college-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1020-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की होगी तैनाती
Sun, 23 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी जाएगी। इसके बाद अल्ट्रासाउंड के लिए जरूरतमंदों को सीतापुर व लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शासन ने यहां पर मेडिकल कॉलेज में कई महीनों से रिक्त पद पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को हरी झंडी दे दी है।
स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर्य देश दीपक तिवारी ने बताया यहां पर पिछले कुछ महीनों से अल्ट्रासाउंड की जांच को लेकर या फिर मेडिकल परीक्षण कराने के लिए लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। इस संबंध में शासन को लिखित रूप से सूचना दी गई थी।
इसके बाद शासन स्तर से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए हरी झंडी दे दी गई है। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड वा मेडिकल परीक्षण के लिए लखनऊ व सीतापुर का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। यहीं पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रोजाना का औसत देखा जाए तो जिला महिला अस्पताल से लेकर पुरुष जिला चिकित्सालय तक करीब 50 से 60 लोगों को अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए सलाह दी जाती है। यहां पर जांच की सुविधा न हो पाने के कारण लोगों को बाहर महंगी कीमत पर जांच करानी पड़ रही है।