फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   raam ke viyog mein dasharath ke nikale praan

राम के वियोग में दशरथ के निकले प्राण

Tue, 08 Mar 2022 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
raam ke viyog mein dasharath ke nikale praan
हरदोई। नुमाइश मैदान पर चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम में मंगलवार को राम केवट संवाद एवं राम के वियोग में महराज दशरथ के मरण प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

राम को पुकारते हुए महाराजा दशरथ का विलाप सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। महाराज राम को पुकारते हुए प्राण त्याग देते हैं। अयोध्या में शोक में छा जाता है।
गुरु वरिष्ठ आपातकाल में तत्काल ननिहाल में रह रहे भरत और शत्रुघन को बुलाने के लिए दूत रवाना करते हैं। महल में हाहाकार है। माता कौशल्या एवं सुमित्रा के आंखों से आंसुओं की नदी बह चली, तो पूरी अयोध्या में नगरवासियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राम-सीता और लक्ष्मण के वन को चले जाने से पहले ही दुखी अयोध्या नगरी के महाराज दशरथ के मरण से शोक के सागर में डूबी हुई है। राम और केवट के प्रसंग का बड़े ही मनोहारी ढंग से कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम केवट से कहते हैं कि भाई केवट हमें गंगा के उस पार पहुंचा दो, लेकिन केवट श्रीराम के चरणों को धोने की शर्त रखता है। भगवान कहते हैं कि ठीक है, भाई केवट तुम हमारे चरण धो लो।

केवट ने चरण धोए और भगवान श्रीराम सीता माता और लक्ष्मण को नदी के पार पहुंचा देता है। यहां निषादराज का रामजी से मिलन होता है। रामलीला मेला कमेटी के प्रबंधक पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इसके आगे की कथा के प्रसंगों का मंचन बुधवार को दोपहर बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed