{"_id":"5da614818ebc3e93d56cd44b","slug":"quit-plastic-use-hardoi-news-knp519946237","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक का प्रयोग छोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक का प्रयोग छोड़ें
विज्ञापन
मल्लावां। सांसद अशोक रावत व विधायक आशीष सिंह की अगुवाई मेें मंगलवार को भाजपाइयों ने क्षेत्र में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली। लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और स्वच्छता अपनाने के साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
मंगलवार को ग्राम तेरवाकुल्ली से शुरू हुई यात्रा ने क्षेत्र के ग्राम धनीगंज, मुचुवापुर, खालेपुरवा व मगरहा में भ्रमण किया। सांसद अशोक रावत व विधायक आशीष सिंह ने सांसद ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विधायक आशीष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की सराहनीय पहल की है। सभी का दायित्व बनता है कि देश हित में चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, नीरज विद्यार्थी, अनिल तिवारी, बबलू सेंगर, राजीव कुमार, मनीष दीक्षित व रतीभान सिंह मौजूद रहे।