{"_id":"57ded9ed4f1c1b002ea821e6","slug":"quiet-on-the-arrest-of-the-accused-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी पर शांत हुए व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी पर शांत हुए व्यापारी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पुस्तक विक्रेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार को व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया । जिसके बाद मुख्य आरोपी सहित दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी हो गई तब कहीं जाकर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ ।
विज्ञापन
नगर के घंटाघर रोड स्थित राम पाल की दुकान पर 15 सितंबर को बरुआ बाजार निवासी राम सागर राठौर का शालू पुत्र रईस निवासी नेकोदेई से विवाद हो गया था। निकटवर्ती पुस्तक बिक्रेता संतोष गुप्ता बीच बचाव करने आ गए थे। इस बात से शालू खिन्न हो गया। वह संतोष गुप्ता को धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद दो बाइक पर वह गोलू पुत्र अलीम निवासी नेकोजई, पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी गांव भदासी और एक अज्ञात युवक के साथ संतोष की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि शालू और उनके साथियों ने गाली गलौच कर संतोष पर फायर कर दिया। एक कारतूस मिस होने पर तमंचे में दूसरा कारतूस डालकर फायर कर दिया। संतोष ने काउंटर के नीचे छुपकर खुद को बचाया था। इसके बाद हमलावर भाग निकले थे। संतोष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पीड़ित व्यापारी ने हमलावरों की पहचान की लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
इस पर शनिवार को व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा था और दुकानें बंद कर व्यापारी सड़क पर उतर गए थे। शनिवार को सीओ अरविंद कुमार वर्मा, एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया था। जिसके बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई थी। मुख्य आरोपी सहित दो की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को भी व्यापारियों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई और लोगों का गुस्सा शंात हुआ।
तो व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद दिखी सक्रियता
शाहाबाद । नगर में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद सक्रिय पुलिस ने मुख्य हमलावर सैफ उर्फ शालू व इसके साथी राहिल को बंदी बना लिया है । तलाशी में शालू के पास से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा व कारतूस बरामद हुए । पुलिस ने नगर में शाहजहांपुर मार्ग पर हरियाली बाजार के पास से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोतवाली में की गई पूछताछ में चार लोगों के शामिल होने का खुलासा किया है । इनमें पुलिस ने सैफ उर्फ शालू पुत्र रईस, राहिल पुत्र वहीद, गोलू पुत्र अलीम सभी निवासी मोहल्ला नेकोजई व पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र ग्राम भदासी को बंदी बना लिया है । गोलू और पुष्पेंद्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सहित फरार दोनों आरोपी रविवार को गिरफ्तार हो गए ।