{"_id":"5f761a058ebc3eefbc77e48b","slug":"publice-toilet-slap-damage-after-four-days-in-hardoi-hardoi-news-knp5859703183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लैब खुलने के चौथे दिन ही गिरा सामुदायिक शौचालय का छज्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लैब खुलने के चौथे दिन ही गिरा सामुदायिक शौचालय का छज्जा
विज्ञापन
फोटो-27-जखवा में स्थित सामुदायिक शौचालय। संवाद
- फोटो : HARDOI
भरावन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने में जहां एक ओर शासन स्तर से जनपद को दूसरा स्थान मिला है, वहीं शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने की बात भी सामने आने लगी है। भरावन विकास खंड के जखवा में बने सामुदायिक शौचालय का छज्जा स्लैब खोले जाने के चार दिनों के भीतर ही ढह गया।
शासन के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जनपद की 1306 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 700 से अधिक ग्राम पंचायतों में अलग-अलग क्षमता के सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी हो चुका है। बीते दिनों शासन स्तर पर हुई समीक्षा में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के मामले में जनपद को दूसरा स्थान भी मिला। वहीं कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर इस उपलब्धि को ठेस पहुंचाई है।
दरअसल ग्राम पंचायत महमदापुर में चार यूनिट का सामुदायिक शौचालय बनवाए जाने का निर्णय लिया गया था। स्थान की उपलब्धता को देखते हुए महमदापुर के मजरा जखवा में प्राथमिक विद्यालय के निकट सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी करा दिया गया। शौचालय का निर्माण तो हो गया, लेकिन इसकी स्लैब खुलने के चार दिनों के अंदर ही यहां का छज्जा भरभरा कर ढह गया। छज्जा ढहने से दीवारों में भी दरार आ गईं और अब आलम यह है कि इस स्थिति में शौचालय का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता।