फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Public service center sealed on complaint of illegal recovery

अवैध वसूली की शिकायत पर जनसेवा केंद्र सील

Fri, 10 Dec 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Public service center sealed on complaint of illegal recovery
जनसेवा केंद्र को सील करती राजस्व टीम - फोटो : ATHROLI
तहसील परिसर के पास ही प्रशासन की नाक के नीचे प्रमाणपत्रों के नाम पर जनसेवा केंद्र संचालकों के द्वारा अवैध धन वसूली की जा रही थी। सीडी और अन्य साक्ष्यों के साथ डीएम व ऑनलाइन शिकायत होने पर तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार ऊषा सिंह ने छापामार कार्रवाई करते हुए जनसेवा केंद्र को सील कर दिया और वहां से कुछ संदिग्ध कागजों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जिरौली धूमसिंह मंडल के भाजपा आईटी सेल के संयोजक पंकज कुमार आदि ने पिछले दिनों डीएम से शिकायत की थी कि तहसील पर चल रहे जनसेवा केंद्रों ने लूट खसूट मचा रखी है। प्रमाणपत्रों के नाम पर किसानों व आम जनता से खुलेआम अवैध धन की वसूली की जा रही है। 30 रुपये सरकारी फीस के एवज में प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर तीन हजार रुपये तक वसूले जाते हैं। आय प्रमाणपत्र पर मनमाफिक आय की रिपोर्ट लगवाने की गारंटी भी ली जाती है। इसमें तहसील के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने का भी आरोप था। शिकायत के साथ अवैध धन की मांग करने की वीडियो की सीडी भी दी गई थी। पूर्व में भी इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ऊषा सिंह ने राजस्व टीम के साथ जनसेवा केंद्रों पर छापा मारा। तहसीलदार ने बताया कि दो जनसेवा केंद्रों को सील कर दिया गया है। वहां से बरामद लैपटॉप व अन्य संदिग्ध कागजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed