फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Public district will be held once in a month for all districts - Dinesh Sharma

सभी जिलों में महीने में एक बार लगेगा लोक दरबार- दिनेश शर्मा

Sun, 06 Aug 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Sun, 06 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Public district will be held once in a month for all districts - Dinesh Sharma
विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक करते उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा। - फोटो : amarujala

हरदोई।  प्रदेश के सभी जिलों में महीने में एक बार लोक दरबार का आयोजन किया जाएगा। लोक दरबार में जिले के प्रभारी मंत्री के अलावा सभी विधायक और अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में जनशिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा इस शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षाओं में स्वकेंद्र की स्थित अपरिहार्य कारणों में ही मंजूर की जाएगी। उक्त जानकारी प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

विज्ञापन


भाजपा की जिला संगोष्ठी में जनसंघकालीन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. शर्मा ने बताया कि जनशिकायतों का निराकरण जिलों मेें ही गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से किया जाए। पीड़ितों को लखनऊ न दौड़ना पड़े इसलिए लोक दरबार का आयोजन का निर्णय लिया गया है। माह में एक दिन आयोजित होने वाले लोक दरबार में जिले के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन


कहा कि सरकार का मानना है कि दुखी मन से अध्यापक पढ़ा नहीं सकता और तनावयुक्त बच्चा पढ़ नहीं सकता। इसलिए सरकार विचार कर रही है कि शिक्षकों को अन्य कार्यों से मुक्त कर दिया जाए। इसके अलावा विद्यालयों में भी ऐसा वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी तनाव रहित होकर शिक्षा ग्रहण कर सके। सभी इंटर और डिग्री कॉलेजों में वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराने, पुस्तकालयों को ई-सुविधा से युक्त करने और शोध के छात्रों के लिए ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराया जाएगा। अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर बोर्ड परीक्षा में स्वकेंद्र नहीं बनाने का निर्णय की जानकारी भी उन्होंने दी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी विपिन कुमार मिश्र, भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह आशू, रामपाल वर्मा, श्याम प्रकाश, रजनी  तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

जनसंघकालीन 20 कार्यकर्ता किए गए सम्मानित 
हरदोई। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को भाजपा की जिला संगोष्ठी का आयोजन गांधी भवन में हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जनसंघकाल के 20 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। 

 कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उद्बोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है वह आज की भाजपा सरकार की नींव में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भी गौरव का विषय है कि पार्टी के लिए संघर्ष के दिनों में खून पसीना देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का मौका मिला है। जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है।

तब अल्प संसाधनों से ही इन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम मेें दृष्टा नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह रहे और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने की।

संचालन आयोजन समिति के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक माधवेंद्र सिंह, आशीष सिंह आशू, श्याम प्रकाश, रामपाल वर्मा, रजनी तिवारी मौजूद रहीं। 


इनकाहुआ सम्मान 
संगोष्ठी में जनसंघकाल के 20 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता रामबली मिश्रा, विश्वनाथ गुप्ता, इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता, रामनरेश सिंह चौहान, बैरिस्टर सिंह, जगदीश मिश्रा, भीमसेन सिंह, छोटेलाल गुप्ता, रामपाल सिंह, सुभाष शुक्ला, रामसागर मिश्रा, मिश्रिलाल, महेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, शिवराज सिंह, सुरेश बाजपेई, प्रताप नरायन पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह और अनिल गुप्ता शामिल रहे। इन सभी को उपमुख्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चित्र व उपहार सौंपकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed