फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest for purani pention bahali

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली गई पदयात्रा

Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
protest for purani pention bahali
हरदोई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा निकाली। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
विज्ञापन

शहीद उद्यान से शुरू हुई यात्रा की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. जैनुल खान ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करना लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध षड्यंत्र है व इससे देश को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे का सम्मान व लाठी पुरानी पेेंशन व्यवस्था को सरकार को लागू करना ही होगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष लखनऊ डॉ. आशीष वर्मा ने कहा कि पहले पेंशन को प्राइवेट हाथों में सौंप दिया व अब सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर देश के युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया गया। यात्रा शहर के नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से होकर गुजरी। इस मौके पर प्रदेश सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया, कुसुमलता वर्मा, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा, अवनीश यादव, श्रीपाल वर्मा, विनीत मिश्रा, गौरी शंकर सतीश चंद्र प्रजापति, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed