फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   protest for lawyers safety act

अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने को सवर्ण चेतना सभा ने की नारेबाजी

Mon, 04 Nov 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest for lawyers safety act
हरदोई। वकीलों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की मांग कर सवर्ण चेतना सभा ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा कि दो नवंबर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर और आसपास पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया। सवर्ण चेतना सभा इसकी निंदा करती है। सभा मांग करती है कि घटना में गोली लगने से घायल अधिवक्ताओं को सरकार 50-50 लाख रुपये की राशि प्रदान करें। अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। जान माल की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश सिंह, चंद्रशेखर पाल, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रतिमा मिश्रा, अनूप दीक्षित, संदीप अग्निहोत्री, मुईद खान, लाल बिहारी, कृष्ण कांत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed