फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Protected cattle should be given fodder and water on time: CDO

संरक्षित मवेशियों को समय से चारा-पानी दिया जाए : सीडीओ

Fri, 05 Dec 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Protected cattle should be given fodder and water on time: CDO
फोटो 31: बघराई में कान्हा गोशाला में चारा-भूसा की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी लेतीं सीडीओ सान्या छाबड़ा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन

संरक्षित मवेशियों को समय से चारा-पानी दिया जाए : सीडीओ
- चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सुनी समस्याएं, 382 मवेशियों को हुआ टीकाकरण
- पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का डाटा तलब किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बघराई में चौपाल लगाकार ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कान्हा गोशाला और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। नगर पालिका की तरफ से संचालित गोशाला के केयर-टेकर को निर्देश दिए कि संरक्षित मवेशियों को समय से पर्याप्त चारा-दाना और पानी दिया जाए।

सीडीओ ने चौपाल में समस्याओं को सुना। निराश्रित महिला ओर वृद्धजनों को पात्रता में आने पर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। एडीओ समाज कल्याण और कृषि से पेंशन और पीएम किसान का डाटा तलब किया। पंचायत भवन के जीर्णोद्धार और कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण से संतुष्ट दिखी। पशुपालकों के 382 मवेशियों का टीकाकरण कराया गया। केयर-टेकर को निर्देश दिए कि समय से चारा-पानी दिया जाएगा। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. पुष्पेंद्र कुमार से कहा कि निकाय के माध्यम से मवेशियों को सर्दियों से बचाव के लिए इंतजाम कराए जाएं। मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित की जाए। बीडीओ काजल रावत, एडीओ पंचायत रामेश्वर प्रसाद, प्रधान विमलेश, सचिव नंदनी, शशांक मिश्रा, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed