फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Proposal approved for construction of 31 roads in Shahabad at a cost of Rs 3.91 crore

Hardoi News: शाहाबाद में 3.91 करोड़ रुपये से 31 मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर

Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Proposal approved for construction of 31 roads in Shahabad at a cost of Rs 3.91 crore
हरदोई। शाहाबाद के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में 31 मार्गाें का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्याें पर तीन करोड़ 91 लाख रुपये खर्च होंगे। उक्त प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन भेजे थे। खास बात यह है कि स्वीकृत कार्याें में ज्यादातर काम परिसीमन के बाद हुए सीमा विस्तार में जुड़े इलाकों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में हुए नगर पालिका चुनाव से पहले शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार हुआ था। 17 गांव नगर पालिका क्षेत्र में जोड़े गए थे। इन गांवों में ग्राम पंचायत के तौर पर काफी बजट मिल जाता था, लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में आने के बाद इनकी गिनती मोहल्लों में होने लगी और पहले की अपेक्षा इनके हिस्से में बजट कम आने लगा। इन इलाकों के लोगों ने बीते दिनों उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी से मिलकर विकास कार्य कराने की मांग की थी। इस पर रजनी तिवारी ने संगठन के लोगों के माध्यम से स्थानीय लोगों से चर्चा कर विकास कार्याें के प्रस्ताव तैयार कराकर शासन भेजे थे। इसी क्रम में इन कार्याें को मंजूरी दी गई है। कुल 31 मार्गाें और इनके साथ नाली का निर्माण भी कराया जाना है। कार्य स्वीकृति मिलने के बाद अब इनकी निविदा प्रक्रिया कराई जाएगी और कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रस्तावों को मंजूरी दी है। क्षेत्र की जनता की तरफ से दोनों का आभार व्यक्त करती हूं। मेरा प्रयास है कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हों। बीते दिनों यहां महिला डिग्री कॉलेज खुलने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। यह बड़ी उपलिब्ध है क्योंकि जिले में कोई भी महिला राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं है। -रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed