{"_id":"575323fe4f1c1bf645108b0a","slug":"propelled-by-the-husband-wife-had-decided-to-donate-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से प्रेरित हो पत्नी ने भी किया रक्तदान का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से प्रेरित हो पत्नी ने भी किया रक्तदान का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले 14 जून को लगने वाले ब्लड बैंक शिविर के लिए पहले दिन एक दर्जन लोगों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने वालों में रेलवेगंज निवासी पति पत्नी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शनिवार को दिए गए नंबरों पर रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए। पंजीकरण कराने वालों में रेलवेगंज निवासी नवीन अग्रवाल व उनकी पत्नी रीतू अग्रवाल भी शामिल रहीं। जिनको सुनने के बाद ही शहर के विकास सिंह भी प्रेरित हुए और रक्तदान के लिए आगे आए।
विज्ञापन
व्यापारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि वह अब तक तीन बार रक्तदान कर चुके हैं। एक बार उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले ही रक्तदान किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सबसे पहले पीजीआई में एक बच्चे की जान बचाने के लिए रक्तदान किया था। उसको सुरक्षित देखने के बाद उन्होंने ठान लिया कि दूसरों के लिए नहीं अपनी खुशी के लिए वह भविष्य में भी रक्तदान करते रहेंगे।
विज्ञापन
उनकी पत्नी रीतू ने हर बार उन्हें प्रोत्साहित किया, लेकिन कभी खुद रक्तदान करने की इच्छा जाहिर नहीं की। इस बार वट पूजा के बीच में पड़ जाने से पहली बार रक्तदान करने के लिए उत्साहित है और अपना पंजीकरण कराया है। इस बाबत रीतू अग्रवाल ने बताया कि पति के उत्कृष्ट कार्यों में वह भी बराबरी की शरीक होना चाहेगी। इसके अलावा पंजीकरण कराने वालों में विकास सिंह, विनती दुबे, ईरम फातिमा आदि 12 लोग शामिल रहे।