{"_id":"6663451f8293108f9f0a2d60","slug":"process-of-installing-smart-meter-started-iti-trained-will-conduct-survey-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115452-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू, आईटीआई प्रशिक्षित करेंगे सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू, आईटीआई प्रशिक्षित करेंगे सर्वे
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरु किया जा रहा है।सर्वे के लिए आईटीआई प्रशिक्षितों को लगाया गया है।
बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जनपद को चुना गया है। जिले में विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र को चुना गया है। इसमें शहर भी शामिल है। विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने व सर्वे के लिए कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से जिले में सर्वे शुरू करने की कवायद शुरू की गई है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि आईटीआई पहुंचे और वहां पर इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षिताें का चयन किया।
आईटीआई प्रधानाचार्य रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से दो साल के लिए प्रशिक्षितों से अनुबंध किया जा रहा है। संस्था की ओर से काफी संख्या में प्रशिक्षितों की मांग की गई है। शुक्रवार को 25 प्रशिक्षित आए थे, जिनका कार्यदायी संस्था से अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
एसडीओ आकाश वर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य मार्च में शुरू होना था, मगर चुनाव के कारण सर्वे का कार्य शुरू नहीं हो सका है। सर्वे के बाद विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत आने वाले क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में शहर के 59 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगेंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर प्री-पेड मीटर की तरह कार्य करेंगे। जिसको रिचार्ज कराके उपभोक्ता बिजली प्राप्त कर सकेंगे। इससे जहां बिजली चोरी रुकेगी, वहीं उपभोक्ताओं को भी बिलिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।