{"_id":"8ff347003f5932b95206727622e4c405","slug":"proceeded-to-sing-and-dance-temples-shivbkt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचते गाते शिवभक्त मंदिरों के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचते गाते शिवभक्त मंदिरों के लिए रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने को कई
विज्ञापन
स्थानों से शिव भक्तों का जत्था कांवड़ लेकर शिवालयों के लिए रवाना होने का
क्रम जारी है। शहर के मंदिरों से शिवभक्तों का जत्था गंगा घाट के लिए जोर
शोर से रवाना हो रहे हैं।
गंगा तट से गंगाजल लाकर भक्तों का शिवालयों में शिव का जलाभिषेक पूर्ण श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि सावन में जहां एक ओर कांवड़ियों का गाजे बाजे के साथ सड़कों पर निकलने का क्रम जारी है, वहीं राजघाट और राजघाट से सकाहा जाने पर जगह जगह कांवड़ियों का स्वागत किया जा रहा है।
रविवार को तुरंतनाथ कांवड़िया ग्रुप के बैनर तले श्रद्धालु भोले के जयघोष के साथ निकले। इसके अलावा भोलेनाथ के बम बम के जयकारों के साथ शिव पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियों ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।