{"_id":"60f85d3e8ebc3e6cf61cf645","slug":"problem-hardoi-hardoi-news-electrician-hardoi-news-knp641599562","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 गांवों से ज्यादा बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 गांवों से ज्यादा बिजली सप्लाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गर्मी और बारिश के दौरान ताबड़तोड़ फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। बुधवार की सुबह आठ बजे फिर से 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे उपकेंद्र से जुडे़ 250 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युतकर्मी पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशने में जुटे रहे।
हरियावां उपकेंद्र के चार फीडरों से क्षेत्र के 250 से अधिक गांव जुड़े हैं। अभी तक भीषण गर्मी के दौरान अघोषित कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ा था। अब तक दो दिन से बारिश शुरू हो गई है। बारिश में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। लगातार लोकल फाल्ट हो रहे हैं, जिसके कारण घंटों की कटौती की जा रही है। इधर, बुधवार की सुबह फिर से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई है। लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि हरदोई से हरियावां तक आने वाली 33 हजार केवीए लाइन में कहीं फाल्ट आ गया है।
फाल्ट आने की जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर उसे तलाशने का काम शुरू कर दिया है। देर रात तक फाल्ट नहीं तलाशा जा सका है। क्षेत्र के रहने वाले दुर्गेश, विजय, राजू व धीरज आदि ने बताया कि सुबह से ही आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसके कारण पानी आदि तक जुटाने में दिक्कत हुई है। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। शाम तक भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि फाल्ट कहां है और उसे कब तक सही किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि उपकेंद्र पर तैनात जेई व कर्मचारी भी फोन नहीं उठाते, जिससे लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। जेई विजय कुमार ने बताया कि लाइन में फाल्ट की तलाश की जा रही है। फाल्ट मिलने पर उसकी मरम्मत करा आपूर्ति बहाल की जाएगी।