फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Priyank topped in 10th and Siddhant in 12th

Hardoi News: 10वीं में प्रियांक और 12वीं में सिद्धांत रहे अव्वल

Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Priyank topped in 10th and Siddhant in 12th
हरदोई। सीबीएसई 10वीं में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की प्रियांक शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक के साथ और 12वीं में सेट जेम्स पब्लिक स्कूल के सिद्धांत प्रजापति ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। जनपद में सीबीएसई दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत तो 12वीं का 90 प्रतिशत से अधिक रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जनपद में बोर्ड से संचालित 14 विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। विद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराए गए परीक्षा परिणाम के अनुसार 10वीं में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की छात्र प्रियांक शुक्ला ने जिले में सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सेठ एमआर जयपुरिया पब्लिक स्कूल के कृशनु वर्मा और लायंस पब्लिक स्कूल संडीला के प्रशांत यादव को 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। वे जिले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं तीसरे स्थान पर सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल के छात्र वर्षांश गुप्ता रहे हैं। इन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार 12वीं में सेट जेम्स पब्लिक स्कूल के सिद्धांत सिंह ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लखनऊ पब्लिक स्कूल केे अस्मित सिंह ने 97. 2 और इसी विद्यालय की पलक रस्तोगी ने 96. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ये तीनों विद्यार्थी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम आने पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed