फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Private bus stands running on the footpath, causing jam on the road

Hardoi News: फुटपाथ पर चल रहे प्राइवेट बस अड्डे, सड़क पर लग रहा जाम

Tue, 21 Jan 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Private bus stands running on the footpath, causing jam on the road
घंटाघर रोड पर फुटपाथ पर खड़ीं बसें। - फोटो : घंटाघर रोड पर फुटपाथ पर खड़ीं बसें।
हरदोई। शहर से अलग-अलग जिलों के लिए संचालित होने वाली प्राइवेट बसें फुटपाथों से ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ किनारे बसें खड़ी रहने से सड़क पर जाम की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। प्रशासन ने कुछ दिन पहले प्राइवेट बसों को फुटपाथों से हटाकर कवायद भी की, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। फुटपाथों पर फल फूल रहे बस अड्डे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं।
शहर से लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर, कन्नौज, लखीमपुर व फर्रुखाबाद के लिए प्राइवेट बसों का संचालन होता है। हरदोई से लखनऊ व शाहजहांपुर बस अड्डे को छोड़ दें तो अन्य किसी रूट पर बस अड्डों के संचालन के लिए यूनियन के पास जगह तक नहीं है। लगभग सभी प्राइवेट बस अड्डे फुटपाथ पर कब्जा कर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे से गोपामऊ, घंटाघर रोड से सीतापुर, गांधी मैदान के पास से माधौगंज व शहीद उद्यान के पास लखीमपुर व पिहानी के लिए बस अड्डों का संचालन हो रहा है। फुटपाथ पर ही बसें खड़ी रहने से राहगीरों को मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। अभी कुछ दिन पहले नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में प्राइवेट बस अड्डों को हटवाया भी गया, लेकिन दूसरे दिन बसें फिर वहीं खड़ी होने लगीं और अड्डे संचालित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के बाहर स्थानांतरित हों अड्डे तो मिले राहत
हरदोई। फुटपाथों पर बने अवैध बस अड्डे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। मौनी बाबा मंदिर चौराहे पर वैसे ही जाम लगा रहता है। ऐसे में पेट्रोल टंकी के पास से फुटपाथ पर बसें संचालित होने से बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जाम की वजह से सोल्जर बोर्ड चौराहे, महिला अस्पताल गेट, डायट और सिनेमा चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।




नुमाइश मैदान में अभी तक बसें खड़ी होती थीं, लेकिन अब मेला शुरू होने वाला है तो बसें हटा दी गई हैं। शहर के बाहर जमीन तलाश की जा रही है जैसे ही जमीन मिलेगी बस अड्डे बाहर कर दिए जाएंगे। -प्रमोद कुमार यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed