फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Private bus stands continue to operate in the middle of the city, with no QR codes on the buses.

Hardoi News: बीच शहर अभी भी जारी निजी बस अड्डों का संचालन, बसों पर भी नहीं लगे क्यूआर

Wed, 15 Apr 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Private bus stands continue to operate in the middle of the city, with no QR codes on the buses.
फोटो-12- सोल्जर बोर्ड चाैराहा के पास से संचालित हो रहा निजी बस अड्डा। संवाद
हरदोई। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद शहर के भीतर से निजी बसों का संचालन थमा नहीं है। निजी बस अड्डे शहर के प्रमुख चौराहों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बीच चल रहे हैं। इनको शहर से बाहर करने के लिए जिलाधिकारी ने बुधवार तक का समय दिया था लेकिन समयसीमा बीतने के बाद भी कोई बदलाव नजर नहीं आया। न तो बस अड्डे शहर के बाहर हुए और न बसों के लिए अनिवार्य क्यूआर कोड लगवाए गए।
विज्ञापन




बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बुधवार तक सभी निजी बस अड्डों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए। मुख्य चौराहों के पास और फुटपाथ के किनारे बस अड्डे संचालित होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। समयसीमा समाप्त होने के बाद भी बुधवार को शहर के फुटपाथों पर निजी बसों की कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

बस अड्डे अपने निर्धारित स्थान से ही चलते पाए गए। इतना ही नहीं बसों के लिए रूट निर्धारित कर उन्हें क्यूआर कोड भी जारी किए जाने के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन बस अड्डे से संचालित होने वाली किसी भी बस पर क्यूआर कोड चस्पा नहीं दिखा। जानकारी के अनुसार अब तक गिने-चुने बस संचालक ही कोड लेने कार्यालय पहुंचे हैं जबकि तमाम बसें बिना क्यूआर कोड के सड़कों पर दौड़ लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसों के लिए निर्धारित किए जा चुके हैं रूट
निजी बस अड्डों को शहर से बाहर करने के लिए रूट और स्थान निर्धारित किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी संग बस संचालकों की बैठक में सहमति बन गई थी कि बुधवार तक सभी निजी बस अड्डे निर्धारित किए गए स्थानों पर चलेंगे लेकिन बुधवार तक ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई पड़ा। बसों का संचालन पहले की तरह ही बेखौफ जारी रहा। ऐसे में स्थिति जस की तस नजर आ रही है।





बस संचालकों को बुधवार तक का समय दिया गया है। कई बसों के लिए क्यूआर कोड लिए जा चुके हैं अब बृहस्पतिवार से अभियान चलाकर जांच की जाएगी कि कौन से रूट के बस अड्डे अपने निर्धारित स्थलों पर नहीं गए हैं। -अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed