{"_id":"57d3019c4f1c1bce76317ea6","slug":"private-bus-collision-killed-the-young-man-like-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई्
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल के यासीनपुर गांव निवासी पुनीत कुमार (20) पुत्र नेतराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। आठ साल की उम्र में ही उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से वह अपनी बड़ी बहन सोनी पत्नी रामशंकर निवासी हरनखुदा थाना पाली स्थित ससुराल में रह रहा था।
मृतक के जीजा राम शंकर के अनुसार पुनीत लोगाें के यहां मजदूरी करता था। शुक्रवार को सुबह 10 बजे वह बाइक से पाली कस्बा की परेली स्थित बैंक जा रहा था। उसके साथ में हरनखुदा गांव निवासी राम प्रकाश (21) पुत्र राम सागर भी था।
पाली शाहाबाद रोड पर बेगराजपुर के पास सामने से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पुनीत कुमार के सिर और शरीर में चोट आने से उसक ी मौके पर ही मौत हो गई और राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल राम प्रकाश को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनाें को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के जीजा रामशंकर ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।