{"_id":"6a04be2b461e23b0290c5adf","slug":"private-bus-collides-with-bike-youth-dies-father-and-daughter-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149718-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्राइवेट बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, पिता पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्राइवेट बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, पिता पुत्री घायल
विज्ञापन
फोटाे- 37- मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के बाहर बिलखते मृतक श्यामू के परिजन। संवाद
बावन। हरदोई सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम बस ने बाइक सवार पिता पुत्री समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक शख्स की मौत हो गई। पिता-पुत्री को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने लोनार कोतवाली के पास बस पकड़ ली।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर निवासी श्यामू बाल्मीकि (40) के साढू सुबोध लोनार कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में रहते हैं। सुबोध की बेटी की गोदभराई का कार्यक्रम बुधवार को था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्यामू अपने छोटे भाई अखिलेश की पत्नी ममता (23) और ममता के पिता शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हूंसेपुर निवासी मुकेश (43) गोदभराई के कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम होने के बाद शाम को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस फदुल्लापुर जा रहे थे।
इसी दौरान बावन में पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मारदी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामू को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि ममता और उनके पिता मुकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।