{"_id":"63d67368715916067073e6f2","slug":"prisoner-father-in-law-who-threw-acid-on-daughter-in-law-dies-hardoi-news-knp7410136169-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहू पर तेजाब फेंकने वाले बंदी ससुर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहू पर तेजाब फेंकने वाले बंदी ससुर की मौत
विज्ञापन
फोटो-20- मृतक केशव की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बहू के ऊपर तेजाब फेंकने के आरोपी ससुर की रविवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। वहीं मृतक की पुत्री ने जेल में पिता के साथ हुई मारपीट के बाद उनकी मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कासिमपुर थाने के पिंजरावां बेहंदर निवासी केशव (65) की बहू रेनू ने करीब पांच साल पहले ससुर, पति पंकज और मौसेरे देवर रामजीवन के खिलाफ तेजाब फेंकने का मामला दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें पंकज और मौसेरे देवर रामजीवन की जमानत हो चुकी थी। रिहाई होने के कुछ दिन बाद पंकज की लखनऊ में संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है।
रविवार सुबह केशव के घर वालों को जेल प्रशासन ने बताया कि बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि केशव कई दिनों से बीमार चल रहा था। जेल अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया था। जहां उनकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक केशव की पुत्री अनीता पत्नी ओमप्रकाश राठौर निवासी भगवंतनगर मल्लावां का आरोप है कि उसके पिता केशव के साथ जेल के अंदर मारपीट की गई।
इससे उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हुई। अनीता का कहना है कि उसके पिता के शरीर पर पिटाई किए जाने के निशान हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर कार्रवाई की जाएगी।