फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Priority issues dealt with '

‘प्राथमिकता के साथ समस्याएं निपटाएं’

Tue, 01 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 01 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
' Priority issues dealt with '

जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि तहसील दिवस की

विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता की बात को अवश्य सुना जाए और शिकायतकर्ता को अवश्य संतुष्ट किया जाए। वह मंगलवार को तहसील सवायजपुर में आयोजित तहसील दिवस मेें बोल रहे थे।

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। चक रोड एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला स्तरीय अफसरों को निर्देश दिए कि गांव में विकास कार्यों को तेजी से कराया जाए।

कहा कि अफसर अपने तैनाती मुख्यालय पर रुकें और बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय न छोड़ें। उन्होंने कहा कि अफसर बिना किसी दबाव के निष्पक्ष ढंग से कार्य करें। तहसील दिवस में एसपी उमेश सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों, गुंडों और बदमाशों से सख्ती से निपटा जाए।

थानों पर अभिलेखों को दुरुस्त रखा जाए। गत दस वर्षों में हुए बलवा, मारपीट सहित अन्य घटनाओं एवं विगत चुनावों के दौरान हुई घटनाओं का पूरा विवरण तैयार किया जाए। कहा कि संदिग्धों पर 107/116 में कार्रवाई की जाए और कम से कम एक  लाख रुपये का मुचलका भरवाया जाए।

ग्राम चौकीदारों को सक्रिय किया जाए और रिक्त पदों पर चौकीदारों की भर्ती की जाए। तहसील दिवस में 42 शिकायतों प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व की 13, पुलिस की 14, विद्युत, शिक्षा की एक-एक शिकायत समेत अन्य विभागों से संबंधित 13 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

तहसील दिवस में एसडीएम मंशाराम वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीप्तिदेव यादव, सीओ हरपालपुर नीतेश कुमार, डीडीओ उग्रसेन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप, अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed