फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Principal in charge suspended for irregularities

Hardoi News: अनियमितता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 05 Sep 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Principal in charge suspended for irregularities
हरदोई। विकास खंड माधौगंज के संविलियन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। उन पर विद्यालय में विभागीय कार्यों में लापरवाही का आरोप है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने जारी आदेश में बताया कि माधौगंज के संविलियन विद्यालय रोशनपुर का मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने 23 अगस्त को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मेन्यू के अनुसार मिड डे मील नहीं बनाया गया था, बजट होने के बावजूद किचन गार्डेन को सही नहीं कराया गया और कंपोजित ग्रांट से कराए गए कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं पाए गए थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कार्य में शिथिलता बरतने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ऋचा वर्मा पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक ऋचा वर्मा को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मल्लावां व बिलग्राम को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed