फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparation for plantation: Forests will be developed by the names Atal, Triveni and Shaurya

पौधरोपण की तैयारी : अटल, त्रिवेणी और शौर्य नाम से विकसित होंगे वन

Tue, 24 Jun 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Preparation for plantation: Forests will be developed by the names Atal, Triveni and Shaurya
हरदोई। धरा को हरा-भरा बनाने के लिए जुलाई माह से पौधरोपण कराए जाने की तैयारी है। वन विभाग की ओर से रोपित किए जाने वाले पौधों के साथ ही अटल, त्रिवेणी, एकता, पवित्र धारा वन आदि विकसित कराए जाएंगे। इन वन क्षेत्रों को विकसित किए जाने के लिए वन विभाग ने एक-एक हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल पर तैयारी की है। इसके लिए पौधों की प्रजाति का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए वन विभाग समेत सभी विभागों की ओर से पौधरोपण होगा। वन विभाग ने पौधों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए विभिन्न नामों से वन क्षेत्र विकसित किए जाने की कार्ययोजना बनाई है। वन विभाग की ओर से रोपित किए जाने वाले पौधों के साथ ही एकता वन, अटल वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, खाद्य वन और पवित्र धारा नाम से वन विकसित किए जाएंगे। इन वन क्षेत्रों में नाम के अनुरूप पौधों की प्रजाति का रोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य वन में फलदार पौधे लगाए जाएंगे तो वहीं एकता वन ऐसी प्रजाति के पौधों को लगाया जाएगा जो एक श्रेणी में आते हैं। अटल वन और त्रिवेणी वन में पर्यावरण संरक्षण और लंबी आयु वाले पौधों को रोपित किया जाने की तैयारी है। वन विभाग ने इन वन क्षेत्रों को विकसित किए जाने के लिए भूमि और गड्ढों को तैयार करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पौधरोपण की तैयारी वन विभाग के साथ ही सभी विभागों से पूरी करा लेने के लिए कहा गया है। शासन ने जुलाई माह से ही पौधरोपण सत्र शुरू किए जाने के संकेत दिए हैं। इसके दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही जुटा लिया जाना है। वन विभाग ने विभिन्न नामों से वन क्षेत्र विकसित किए जाने की भी तैयारी की है। इससे लोगों को विभिन्न प्रजाति के पौधों के महत्व की भी जानकारी हो सकेगी। -सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed