फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman dies after slipping, brother expresses doubt on incident

Hardoi News: पैर फिसलकर गिरने से गर्भवती की मौत, भाई ने घटना पर जताया संदेह

Mon, 02 Oct 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after slipping, brother expresses doubt on incident
टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव में सात माह की गर्भवती पैर फिसलने से घर में ही गिर गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां हालत गंभीर बताकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन अतरौली के पास ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरदापुर निवासी आशीष मिश्रा खेती करते हैं। उनका विवाह सात साल पहले कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसपुर निवासी रंजना (32) के साथ हुआ था। रंजना सात माह की गर्भवती थी। पति आशीष के मुताबिक रंजना सोमवार को घरेलू काम निपटा रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गई जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय अतरौली के पास उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आशीष ने रंजना के मायके वालों को दी। रंजना के भाई दीपक ने टड़ियावां पुलिस को घटना पर संदेह जताते हुए सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed