फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pregnant lady return from mubbai found corona possitive

महाराष्ट्र से पति के साथ लौटी गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 22 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady return from mubbai found corona possitive
हरदोई। जिले में शुक्रवार को गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। 20 मई को पति के साथ महाराष्ट्र के गोरेगांव से लौटने पर महिला को हरदोई-शाहजहांपुर सीमा पर चठिया के आश्रम पद्धति विद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जिले में अब कोरोना संक्रमित 22 हो गए हैं। इनमें से 20 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम औड़ेरी निवासी युवक पत्नी के साथ मुंबई के गोरेगांव स्थित सुभाष नगर में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण युवक 19 वर्षीय पत्नी के साथ 17 मई को ट्रेन से बनारस पहुंचा था। वहां से रोडवेज बस से दंपति शाहजहांपुर-बरेली बाईपास तक पहुंचे। वहां से अलग-अलग साधनों से हरदोई-शाहजहांपुर सीमा पर 20 मई को पहुंचे। सीमा पर तैनात राजस्व और पुलिस कर्मियों ने दोनों को चठिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर भेज दिया था।
विज्ञापन

20 को ही जिला अस्पताल में दोनों का कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में युवक की पत्नी पॉजिटिव पाई गई है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। युवक के मुताबिक मुंबई से लौटकर वह अपने गांव नहीं पहुंचा और पत्नी के साथ क्वारंटीन सेंटर में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील के अधिकारियों संग मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा भी क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। पॉजिटिव गर्भवती को बावन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जनपद में 22 संक्रमितों में दो महिलाएं हैं। इससे पहले संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसा निवासी विवाहिता भी कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी है और वह कोविड-19 अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed