{"_id":"575081604f1c1b4366109c6b","slug":"prd-duty-personnel-roster-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों को रोस्टर से मिलेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों को रोस्टर से मिलेगी ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी
- फोटो : Desk
हरदोई। होमगार्ड की तरह पीआरडी जवानों की भी रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगेगी। इसको लेकर युवा कल्याण विभाग ने पीआरडी जवानों को कोड नंबर आवंटित कर सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग पीआरडी जवानों की देखरेख के साथ उनको ड्यूटी आवंटित करता है।
पीआरडी जवान ड्यूटी आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविकांत ने बताया कि ब्लाकवार सक्रिय पीआरडी जवानों के कोड नंबर तैयार किए गए हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र के उन जवानों का नाम दोबारा न दें। गलत पकड़े जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा उनसे ड्यूटी वितरण की नाम सूची मिलने के बाद अनुमोदन जिला स्तर से ही किया जाएगा। धीरे धीरे रोस्टर को विभागीय कार्यालय की दीवार पर भी चस्पा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीआरडी जवान पेट पालने के लिए रिक्शा चलाते हैं या फिर खेत में काम करते हैं। पीआरडी जवानों को प्रतिदिन 200 रुपये एक दिन की ड्यूटी के प्रदान किए जाने लगे हैं लेकिन जवानों की संख्या अधिक होने एवं ड्यूटियां कम होने के कारण तीन से चार माह बाद ही उनकी ड्यूटी लग पा रही है।
विज्ञापन
642 जवानों पर सिर्फ 28 ड्यूटी
जिले में सक्रिय पीआरडी जवानों की संख्या 642 है। ड्यूटी के नाम पर इनके लिए सिर्फ 28 जगहों पर ही ड्यूटियां आवंटित हो पा रही हैं। इनमें एग्रो, दूरदर्शन, मंडी शाहाबाद, पिहानी, सांडी व कछौना शामिल हैं। इनमें 28 लोग एक माह में ड्यूटी करते हैं तो शेष 614 अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं।