फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan's son strangled his pregnant wife to death

Hardoi News: प्रधान के बेटे ने गर्भवती पत्नी को गला कसकर मार डाला

Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son strangled his pregnant wife to death
हरदोई के लिए
विज्ञापन

असंपादित
- बंथरा के मवई-पड़ियाना की प्रधान का बेटा है आरोपी, वारदात के बाद भाग निकला

- सालभर पहले हरदोई के संडीला निवासी युवती से हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी

सरोजनीनगर। बंथरा के मवई-पड़ियाना की प्रधान सीमा रानी के बेटे संदीप ने गर्भवती पत्नी मोनी की गला कसकर हत्या कर दी। आरोपी ने शुक्रवार शाम को वारदात को अंजाम दिया। सीमा रानी के घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मां को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। सीमा के मुताबिक वह घर के अंदर दाखिल हुईं तो कमरे के अंदर बहू मृत पड़ी थी। मानी के गले में उसी का दुप्पट्टा लिपटा था।
पुलिस के मुताबिक मवई-पड़ियाना की प्रधान सीमा रानी अपने पति राम प्रकाश के साथ किसी काम से सरोजनीनगर स्थित गौरी बाजार गई थीं। शाम करीब पांच बजे वह घर वापस लौटीं। कई बार आवाज देने पर भी बेटे या बहू ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद संदीप ने दरवाजा खोला और वहां से भाग निकला। भीतर करमे में मोनी गौतम (28) बिस्तर पर मृत मिली। मोनी के सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी। मां सीमा रानी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोनी के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी है। सीमा रानी के तीन बेटों में संदीप सबसे बड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक संदीप आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन

संदीप की दूसरी पत्नी थी मोनी
स्थानीय लोगों का कहना है कि संदीप ने मोनी से दूसरी शादी की थी। वह पहली पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था, जिसके बाद वह उसे छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने हरदोई जिले के संडीला स्थित रामपुरवा में रहने वाले कालिका की बेटी मोनी से दूसरी शादी एक साल पहले कराई थी। मोनी छह माह की गर्भवती थीं। आरोपी आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता था। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही संदीप को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मोनी के घरवालों के आने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article