{"_id":"601ece898ebc3ed64c455f05","slug":"pradhan-pati-has-been-arrested-hardoi-news-knp610293220","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या में निवर्तमान प्रधानपति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या में निवर्तमान प्रधानपति गिरफ्तार
विज्ञापन
छंगेलाल।
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़हा में घर में घुसकर किसान की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने निवर्तमान प्रधानपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से लोहे की एक राड और एक लाठी भी बरामद की गई है।
पिछले सोमवार की शाम हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हड़हा में मामूली विवाद तूल पकड़ गया था। मिरगावां के निवर्तमान प्रधानपति छंगेलाल, मान सिंह, होरीलाल, विनय प्रताप, रामप्रकाश आदि ने शिव सिंह के घर पर हमला बोल दिया था।
शिव सिंह के भाई कंबू की लाठी और राड से पीटकर हत्या कर दी थी। शिव सिंह की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
हरपालपुर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मिरगावां के निवर्तमान प्रधानपति छंगेलाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिरगावां से ही गिरफ्तारी हुई है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी और एक राड भी बरामद हुई है। इससे पहले भी तीन फरवरी को एक हत्यारोपी मान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।