{"_id":"67c1f1d85c76da76f7017ded","slug":"pradeep-returned-the-money-and-sent-the-shagun-money-to-sonaltas-account-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127566-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रदीप ने लौटाए और सोनलता के खाता में भेजी गए शगुन के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रदीप ने लौटाए और सोनलता के खाता में भेजी गए शगुन के रुपये
Fri, 28 Feb 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
इंपैक्ट
-- -- -- -
प्रदीप ने लौटाए और सोनलता के खाता में भेजी गए शगुन के रुपये
- बैंक खाता में गड़बड़ी से गलत खाता में चले गए थे 35,000
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 14 दिसंबर को हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के वधु को दिए जाने वाले शगुन के रुपये प्रदीप ने लौटा दिए हैं। रुपये वापस मिलने पर समाज कल्याण विभाग ने वधू सोनलता के खाता में रुपये भेज दिए हैं। बैंक ने भी सोनलता के खाता में रुपये अंकित कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में समारोह में कराई जानी वाली शादी में 14 दिसंबर 2024 को विकास खंड अहिरोरी के वल्लीपुर निवासी वीरेंद्र पाल की पुत्री सोनलता की भी पात्रता में आने पर शादी हुई थी। सीएसएन पीजी कॉलेज में हुए समारोह के बाद वधुओं के खातों में 35,000-35,000 रुपये भी खातों में शगुन के भेजे गए। विभाग की ओर से भेजे गए रुपये में सोनलता के खाता संख्या में गड़बड़ी के चलते टड़ियावां निवासी प्रदीप कुमार के खाता में रुपये चले गए थे। प्रदीप कुमार ने पहले तो रुपये न मिलने की बात कही। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि प्रदीप कुमार को एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सरकारी बकाया की भांति वसूली की चेतावनी दी गई। जिस पर प्रदीप ने शगुन के 35,000 रुपये बृहस्पतिवार को वापस कर दिए थे। रुपये वापस मिलने पर बृहस्पतिवार को ही सोनलता के खाता में रुपये भिजवा दिए गए हैं। बताया कि सोनलता से रुपये मिलने की पुष्टि भी कर ली गई है।