फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power out for six hours; 5,000 consumers inconvenienced

Hardoi News: छह घंटे गुल रही बिजली, पांच हजार उपभोक्ता परेशान

Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power out for six hours; 5,000 consumers inconvenienced
हरदोई। बिजली लाइन की मरम्मत के चलते शनिवार को करीब छह घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे पांच हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए और कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन

33 केवीए विद्युत उपकेंद्र के टाउन द्वितीय फीडर की लाइन व इनकमिंग मशीन पर काम होने के कारण दोपहर सवा 12 बजे बिजली गुल हो गई जो छह घंटे के बाद शाम छह बजे बहाल हो सकी। पूरे दिन बिजली न मिलने से पांच हजार उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं इंडस्ट्रियल फीडर दोपहर एक से दो बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा मेन लाइन की आपूर्ति बंद होने से सुबह साढ़े 10 बजे से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि बिजली लाइन व उपकेंद्र पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। उसे बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed