{"_id":"626c2bf7c7f3251e2e422210","slug":"power-failure-for-eighteen-hours-villagers-demonstrated-hardoi-news-knp6940407196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठारह घण्टे से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठारह घण्टे से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Power failure for eighteen hours, villagers demonstrated
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र में आई 33 हजार की लाइन का तार टूट जाने से अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। सैकड़ों निजी नलकूप बंद हो गए। सिंचाई कार्य बाधित होने से किसान भी बेचैन रहे। ग्रामीणों का धैर्य टूटा तो उन्होंने उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। जल्द लाइन ठीक कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन बंद किया गया।
अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र से तीन फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से क्षेत्र के लगभग 100 गांव जुड़े हैं। इन फीडरों से निजी प्रतिष्ठानों के साथ कई टावरों को भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की रात 33 हाजर की लाइन का तार टूट गया।
ग्रामीणों प्रवीण सिंह, संदीप सिंह, राहुल पाठक, बंकट सिंह, गुड्डू पंडित, जयमंगल, कारे सिंह ने अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई विपिन चौधरी की लापरवाही से ग्रामीणों को परेशानी हो रही।
विज्ञापन
जेई का फोन बंद रहता है। ग्रामीण प्रवीण सिंह का कहना है कि डीएम से भी बात हुई है। डीएम ने जल्द लाइन ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। सवायजपुर एसडीओ हरि दीपक यादव ने बताया कि 33 हजार लाइन का तार टूट गया था। तार लाइनमैन को उपलब्ध करा दिया गया है। लाइन सही कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।