{"_id":"68ea99f89570ebb397038b24","slug":"potholes-on-major-city-roads-will-be-filled-with-rs-30-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-138677-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 30 लाख से शहर के प्रमुख मार्गों के भरवाए जाएंगे गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 30 लाख से शहर के प्रमुख मार्गों के भरवाए जाएंगे गड्ढा
विज्ञापन
फोटो-06- नघेटा रोड पर सड़क पर हुआ गड्ढा। संवाद
- निकाय ने मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए शुरू की प्रक्रिया
- दिवाली से पहले शहर के मार्गों को कराया जाएगा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त मार्गों को जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने शहर के चिह्नित प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए निकाय ने 30.12 लाख से अधिक रुपये की स्वीकृति दी है। दीपावली से पहले-पहले शहर के प्रमुख मार्गों के गड्ढामुक्त हो जाने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद बारिश और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त हुए मार्गों को दुरुस्त कराए जाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र पर शहर के प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए की घोषणा की थी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद हरदोई की तरफ से शहर के प्रमुख मार्गों में से कमेटी के माध्यम से गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित कराया। बताया गया कि नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के साथ ही पैचवर्क की कार्ययोजना बनाई।
नगर पालिका परिषद ने डीएम की मंजूरी के बाद 31,12,704 रुपये प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी करा ली है।
बताया गया कि नगर पालिका परिषद की तरफ से प्रमुख मार्गों में गांधी तिराहा से कलक्ट्रेट गेट, डीएम चौराहा से अमर जवान चौक, रेलवेगंज में मंगलीपुरवा तिराहा, बड़कौनू चौराहा से मंदिर तक, कैनाल रोड, कोयल बाग कालोनी की सभी चार गली, नुमाइश पुरवा में गली, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज से वाजपेयी चौराहा तक और आनंद सिनेमा के पास आदि मार्ग शामिल हैं।
जल्द ही मार्गों की मरम्मत का शुरू होगा काम
नगरीय निकाय के अधीन आने वाले प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए मार्गों को कमेटी की तरफ से चिह्नित किया गया। उन्हीं मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने और मरम्मत के लिए शामिल किया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। दीपावली से पहले-पहले मार्गों को दुरुस्त कराया जा सके।-- रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
- निकाय ने मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए शुरू की प्रक्रिया
- दिवाली से पहले शहर के मार्गों को कराया जाएगा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त मार्गों को जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने शहर के चिह्नित प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए निकाय ने 30.12 लाख से अधिक रुपये की स्वीकृति दी है। दीपावली से पहले-पहले शहर के प्रमुख मार्गों के गड्ढामुक्त हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बारिश और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त हुए मार्गों को दुरुस्त कराए जाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र पर शहर के प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए की घोषणा की थी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद हरदोई की तरफ से शहर के प्रमुख मार्गों में से कमेटी के माध्यम से गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित कराया। बताया गया कि नगर पालिका परिषद ने शहर के प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के साथ ही पैचवर्क की कार्ययोजना बनाई।
नगर पालिका परिषद ने डीएम की मंजूरी के बाद 31,12,704 रुपये प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी करा ली है।
बताया गया कि नगर पालिका परिषद की तरफ से प्रमुख मार्गों में गांधी तिराहा से कलक्ट्रेट गेट, डीएम चौराहा से अमर जवान चौक, रेलवेगंज में मंगलीपुरवा तिराहा, बड़कौनू चौराहा से मंदिर तक, कैनाल रोड, कोयल बाग कालोनी की सभी चार गली, नुमाइश पुरवा में गली, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज से वाजपेयी चौराहा तक और आनंद सिनेमा के पास आदि मार्ग शामिल हैं।
जल्द ही मार्गों की मरम्मत का शुरू होगा काम
नगरीय निकाय के अधीन आने वाले प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाए जाने के लिए मार्गों को कमेटी की तरफ से चिह्नित किया गया। उन्हीं मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने और मरम्मत के लिए शामिल किया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। दीपावली से पहले-पहले मार्गों को दुरुस्त कराया जा सके।