फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Post mortem did not reveal the cause of death, viscera safe

Hardoi News: पोस्टमार्टम में पता नहीं चली मौत की वजह, विसरा सुरक्षित

Sun, 07 Jan 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Post mortem did not reveal the cause of death, viscera safe
हरदोई। सवायजपुर क्षेत्र में तैनात आबकारी विभाग के दीवान का कमरे में अर्धनग्न शव मिलने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने शहर में ही सांडी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सवायजपुर आबकारी क्षेत्र में तैनात दीवान शैलेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के निवासी थे। वह पिछले लगभग चार माह से सवायजपुर कस्बे में भैलामऊ निवासी महादेव अग्निहोत्री के मकान में किराये पर रह रहे थे। शनिवार को उनका अर्धनग्न शव कमरे में तख्त पर पड़ा मिला था। जानकारी पर एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने मौके का जायजा लिया था। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न हाेने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।आबकारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव लेने के लिए मृतक के चाचा ओम प्रकाश, बहनोई ब्रजनंदन, पत्नी अनपूर्णा सिंह व मां भी आईं थीं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed