फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   positive news

मोदी से मुलाकात करने को साइकिल से निकला स्वच्छता प्रेमी

Sat, 05 Oct 2019 08:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
positive news
फोटो-09-शहर के घंटाघर से साइकिल से गुजरता बाराबंकी निवासी मो. तारिक अनवर उर्फ राहुल खान। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कराने की ललक बाराबंकी के एक युवा को इतना सशक्त बना गई कि सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए दिल्ली तक का सफर साइकिल से ही पूरा करने को निकल पड़ा। शनिवार को शहर की सड़कों से साइकिल पर तिरंगा लहराकर जब युवक निकला तो हर कोई उसकी यात्रा का उद्देश्य जानने को ललायित रहा।
विज्ञापन

बाराबंकी जनपद की तहसील फतेहपुर के बसारा गांव निवासी रईस अहमद के पुत्र मो. तारिक अनवर उर्फ राहुल खान को बचपन से ही साफ-सफाई का शौक था। बड़े होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान ने उनको और बल दे दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी जेब से बचत कर गांव में स्वच्छता को लेकर कई स्लोगन लिख डाले।
विज्ञापन

बच्चों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक करा डाले। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध शिया कालेज से लॉ की डिग्री लेने के बाद स्वच्छता को उन्होंने अपना मिशन बना लिया है। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर से साइकिल से अपनी यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी, लखनऊ होते हुए वह शनिवार को हरदोई पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह पहले कई जिलों से होता हुआ वहां स्वच्छता का संदेश देगा उसके बाद दिल्ली पहुंचेगा और वहां प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा। उसके बाद मुंबई भी जाएगा।

हरदोई से गुजरने के दौरान उनसे जब यह पूछा गया कि जिले में साफ-सफाई कैसी दिखी तो उन्होंने अपने उत्तर को घुमाते हुए इतना ही कहा कि प्रयास तेज किए जाएं तो और भी साफ हो सकती है। गुंजाइश बहुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed