{"_id":"661ecc5194d77ff912041cd4","slug":"polytechnic-student-injured-in-bull-attack-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113355-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांड़ के हमले से घायल पॉलीटेक्निक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांड़ के हमले से घायल पॉलीटेक्निक छात्र की मौत
Wed, 17 Apr 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। सांड़ के हमले में घायल हुए पॉलीटेक्निक के छात्र की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई।
क्षेत्र के इनायतपुर निवासी धीरज (20) पॉलीटेक्निक का छात्र था। उसके पिता राम निवास के मुताबिक धीरज दो अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे भैंसी नगला गांव से बोरी लादकर साइकिल से घर जा रहा था। भरखनी-रूपापुर मार्ग पर इनायतपुर की पुलिया के पास कुछ सांड़ सड़क पर लड़ते हुए आए और धीरज को घायल कर दिया।
धीरज को पहले सवायजपुर सीएचसी फिर फर्रूखाबाद और उसके बाद कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे कानपुर में ही धीरज की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)