{"_id":"f151aacd864c6493f6453935f4d0b7bd","slug":"polls-open-government-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारों की पोल जनता के सामने खोलेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारों की पोल जनता के सामने खोलेंगे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठे वादों को करने वाली सरकार व भ्रामक प्रचार
विज्ञापन
प्रसार करने वाली सरकारों के खिलाफ कांग्रेस व्यापक रूप से अभियान चलाकर
ग्राम पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करेगी तथा जनता को ठगने वाली सरकारों
की पोल खोलेगी।
राजीव भवन में गुरुवार को हुई कांग्रेसियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं कैश सब्सिडी, आधार, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, सूचना का अधिकार, इंदिरा आवास, मिड-डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा का अधिकार को घर-घर पहुंचाएं।
ताकि जनता झूठे वायदे करने वालों से सचेत रहे। उन्होंने कहा कि झूठे वादों की सरकार झूठे भ्रामक प्रचार प्रसार की सरकार की पोल खोल कार्यक्रमों को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक स्तर पर चलाएगा, ताकि जनता इस अवसरवादी सरकार का असली चेहरा देख सके।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह चंदेल ने किया। इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, डा. सुहैल अहमद, साधू सिंह, डा. राजीव सिंह, मधुर मिश्रा, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, अजहर खां, सरोज चंदेल, सत्यबोध प्रकाश, रूपलाल, रामऔतार, अजहर अली, भुट्टो मिया आदि मौजूद थे।