{"_id":"09ca6dfd8dd8925d3b2625cce7c6de16","slug":"polio-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक करने को शहर
विज्ञापन
में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को पोलियो बूथ तक
पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर गांधी मैदान से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर नुमाइश चौराहा घंटाघर रोड़ होते हुए गांधी मैदान में वापस जाकर समाप्त हुई।
रैली में लोगों को शून्य से पांच साल तक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने पर जोर दिया। सीएमओ ने कहा कि अभियान का शुभारंभ रविवार को सुबह आठ बजे होगा और पोलियो बूथ पर चार बजे तक पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर डा. एससी प्रसाद, डा. रावत, डा. विजय सिंह, डा. शमशुल हसन, डा. अंबुज सिंह आदि मौजूद थे।