फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police taken 4 shoppers goods

चार दुकानों की सामग्री जब्त

Thu, 19 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
police taken 4 shoppers goods
पीली पट्टी के बाहर अतिक्रमण न करने की नसीहत देते ईओ रविशंकर शुक्ल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। अतिक्रमण से लोगों को हो रही असुविधा और कई बार शिकायत के बाद आखिर नगर पालिका ने बुधवार से शहर से कब्जे हटाने शुरू कर दिए। दस्ते को आते देख अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया। पीली पट्टी के बाहर सड़क की ओर चार दुकानें मिलने पर पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सामान जब्त कर लिया। अब इन पर जुर्माना लगाया जाएगा। सिनेमा रोड से बड़ा चौराहे तक पीली पट्टी अतिक्रमण मुक्त हो गई है।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए थे कि अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सोमवार को ही नगर पालिका हरदोई के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने बुधवार से शहर में अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। शहर में इसका प्रचार-प्रसार भी नगर पालिका की ओर से किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल पुलिस बल और पीएसी के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहे की ओर गए। अधिकांश स्थानों पर पीली पट्टी के पीछे तक ही अतिक्रमण दिखा। अधिशासी अधिकारी के मुताबिक चार दुकानदारों का सामान पीली पट्टी के बाहर रखा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। कुछ स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण मिलने पर जेसीबी से हटा दिया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की नसीहत दी गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सोल्जर बोर्ड चौराहे से अस्पताल मार्ग की ओर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed