{"_id":"6620084e6c9a0611250215c7","slug":"police-personnel-were-going-in-private-vehicle-sp-said-i-will-teach-you-how-to-do-job-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113418-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्राइवेट वाहन से जा रहे थे पुलिस कर्मी, एसपी बोले नौकरी करना सिखा दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्राइवेट वाहन से जा रहे थे पुलिस कर्मी, एसपी बोले नौकरी करना सिखा दूंगा...
Wed, 17 Apr 2024 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शामली में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को ड्यूटी पर रवाना किए गए पुलिस कर्मियों की मनमानी का मामला सामने आया है। आवागमन के लिए दी गई बस में सवार होने के बाद उतरकर निजी वाहन से ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो रहे पुलिस कर्मियों को एसपी ने जमकर फटकार लगाई।
मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि जब एसपी ने रवाना किए गए पुलिस कर्मियों की उपस्थिति शाहाबाद सीमा पर जंचवाई तो 474 में से 180 गैर हाजिर मिले। ड़्यूटी से लौटने के बाद इन सभी पर कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है।
पुलिस लाइन से एसपी केसी गोस्वामी ने मंगलवार को 10 बसों से 474 पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया था। पूरे मामले को लेकर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
ड्यूटी के लिए भेजे गए पुलिस कर्मियों की आवश्यक दवाइयां और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई थीं। एक बस में मेस की व्यवस्था भी की गई थी। कुछ पुलिस कर्मी घर भागने के चक्कर में बसों से उतरकर सरकारी राइफल सहित प्राइवेट वाहनों से जाने लगे। यह गलत है और अनुशासनहीनता का परिचायक है। कार्रवाई की जाएगी।
केसी गोस्वामी, एसपी