{"_id":"591c98264f1c1b9c0cf23736","slug":"police-officials-threatened-to-recover-rs-11-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने धमका कर वसूले 11 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने धमका कर वसूले 11 हजार रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Thu, 18 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी युवती ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर दो पुलिसकर्मियों पर धमका कर 11 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। एएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी प्रतिभा पाल पत्नी जयराम ने बुधवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को शिकायती पत्र दिया। बताया कि टड़ियावां थानाक्षेत्र के कस्बा में उसने प्लाट लिया था। उसके प्लाट के निकट रिश्तेदार का भी प्लाट है। रिश्तेदार उससे रंजिश मानता है। पीड़िता ने बताया कि 27 अप्रैल को बेटे के साथ प्लाट पर गई थी। इसी दौरान रिश्तेदार आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर रिश्तेदार ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों ने उसकी बात सुने बिना ही बेटे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसक ी दो बेटियां भी पुलिस विभाग में तैनात हैं तो भी सुनवाई नहीं की। कहा कि बेटे के खिलाफ तहरीर मिली है। पीड़िता ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उसको धमकाकर 11 हजार रुपये ले लिए। वर्तमान में एक पुलिसकर्मी की तैनाती देहात कोतवाली में कर दी गई है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वहीं तैनात है। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन